- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्र...
Panna News: कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्र जरूआपुर का किया औचक निरीक्षण

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार ने बुधवार को गेहूं उपार्जन केन्द्र जरूआपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सर्वेयर एवं प्रबंधक से स्कंध खरीदी के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। केन्द्र पर किसानों की सुविधाओं के मद्देनजर मूलभूत व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक प्रबंध का जायजा भी लिया। किसानों से चर्चा भी की। इस दौरान शासन के निर्देश मुताबिक गेहूं उपार्जन, परिवहन एवं भण्डारण के संबंध में निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर बारदाना की उपलब्धता सहित तुलाई तथा आवक गेहूं एवं ग्रेडिंग कार्य का अवलोकन भी किया। उपार्जित गेहंू तथा किसानों को राशि भुगतान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर समय सीमा में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजय कुमार नागवंशी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -तहसीलदार ने उपार्जन केन्द्र आमा का किया निरीक्षण, केन्द्र प्रभारी द्वारा खरीदी नहीं किये जाने पर उपार्जन केन्द्र का स्थान परिवर्तित
Created On :   7 May 2026 4:45 PM IST












