Panna News: भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए बिछेगी नई राह, 34 लाख से चमकेगी गणेश मार्केट की सड़क

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए बिछेगी नई राह, 34 लाख से चमकेगी गणेश मार्केट की सड़क
शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का केंद्र मानी जाने वाली गणेश मार्केट की सडक़ अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा इस सड़क़ के निर्माण के लिए 34 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

Panna News: शहर की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का केंद्र मानी जाने वाली गणेश मार्केट की सडक़ अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा इस सडक़ के निर्माण के लिए 34 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। सबसे खास बात यह है कि आगामी आषाढ़ माह में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रसिद्ध रथ यात्रा इस बार इसी नई और सुदृढ़ सडक़ से होकर गुजरेगी।

जून तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सडक़ निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शुरू होगा और जून माह तक सडक़ बनकर तैयार हो जाएगी। इससे न केवल स्थानीय व्यापारियों को धूल और गढ्ढों से मुक्ति मिलेगी बल्कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी सुगम मार्ग उपलब्ध होगा। अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने चर्चा के दौरान कहा कि पन्ना शहर की लगभग सभी मुख्य सडक़ों का कायाकल्प पहले ही किया जा चुका है।

इनका कहना है

पन्ना शहर की मुख्य सडक़ें लगभग पूरी तरह बन चुकी हैं। गणेश मार्केट की यह सडक़ एक महत्वपूर्ण कड़ी थी जिसका प्लान हमने पहले ही तैयार कर लिया था। अब टेंडर होने के बाद इस बार भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा नई सडक़ से निकलेगी।

श्रीमती मीना पाण्डेय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पन्ना

Created On :   7 May 2026 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story