- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- ग्राम झलाई में बाघ ने किया भैंस का...
Panna News: ग्राम झलाई में बाघ ने किया भैंस का शिकार

- पन्ना टाइगर रिजर्व से लगी सीमा पर ग्राम झलाई
- ग्राम झलाई में बाघ ने किया भैंस का शिकार
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व से लगी सीमा पर ग्राम झलाई में एक बाघ ने रविवार की देर रात घर के बाहर बंधी भैंस का शिकार कर लिया। पिछले कुछ दिनों से यह बाघ गांव के आसपास देखा जा रहा है। बाघ मवेशियों सहित अन्य जानवरों को भी निशाना बना रहा है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार वह कभी-कभी दिन के समय में भी गांव में आ जाता है। शनिवार-रविवार की दरिम्यानी रात्रि जानवरों की चींख-पुकार सुनकर ग्रामवासी बाहर निकले। वहीं बाघ को देखते हुए वह अपने घरों में छिप गए। शाम होते ही लोग घरों से निकल नहीं रहे हैं। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से सहायता मांगी है। उत्तर वनमण्डल अंतर्गत झलाई बीट प्रभारी विनोद मौर्य ने बताया कि घटना शनिवार रात्रि की है। गांव पन्ना टाइगर रिजर्व के समीप होने से यहां बाघों का मूवमेंट अक्सर रहता है। जिससे बीती रात्रि एक भैंस का शिकार टाइगर ने किया है। सुबह जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर रिपोर्ट विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए दे दी है।
Created On :   2 Jun 2025 6:16 PM IST