Panna News: संकल्प से सिद्धि तक के 11 वर्ष के कार्य को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

संकल्प से सिद्धि तक के 11 वर्ष के कार्य को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा
  • नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल
  • संकल्प से सिद्धि तक के 11 वर्ष के कार्य को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Panna News: नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। सरकार के सफलतम 11 साल पूर्ण होने के बाद आज जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ०8 जून को मीडिया संवाद के साथ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ०9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 10 और 11 जून को जिला प्रेस वार्ता 12 से 17 जून तक विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम के साथ अभियान आयोजित किया जायेगा। 21 जून योग दिवस, 23 जून बलिदान दिवस, 25 जून संविधान हत्या दिवस का आयोजन किया जाना है। जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि रामबिहारी चौरसिया, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि ऊषा सोनी, मीना राजे परमार रही।

अलग-अलग कार्यक्रम मंडल से बूथ स्तर तक आयोजित किये जाएंगे। संकल्प से सिद्धि तक 11 साल कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह परमार, विश्व पर्यावरण दिवस के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष रविराज यादव, योग दिवस के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिवेदी, बलिदान दिवस के प्रभारी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती आशा गुप्ता, संविधान हत्या दिवस के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी को बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया आभार जिला मंत्री कमल लालवानी ने किया। आज की इस बैठक में संतोष यादव, आशा गुप्ता, शशि परमार, अंकुर त्रिवेदी, दीपेंद्र सिंह परमार, संजय सुल्लेरे, जागेश्वर शुक्ला, रामायण लोधी, कविता रैकवार, पूनम यादव, जलसी बाईं, गीता कोरी, कैलाश गुप्ता, धीरू बाजपेई, विष्णु प्रताप सिंह बॉबी, सुरेश यादव, विजय पटेल, धीरेन्द्र लोधी, प्रीति पटेल, भूपेंद्र राजपूत, प्रशांत चतुर्वेदी, हरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद राजपूत, लोकेंद्र प्रताप सिंह लकी राजा, अरुण चौरसिया, सुखराम लोधी, मनभरन सिंह, सुलभ उरमालिया, निधि पटेरिया, रत्नेश पटेरिया, दीपेश व्यास, अजय पाठक, रणजीत सिंह, सोनू राजा, उदय मिश्रा, राकेश चौबे सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Created On :   7 Jun 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story