- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आईआईटी दिल्ली के सहयोग से छत्रशाल...
Panna News: आईआईटी दिल्ली के सहयोग से छत्रशाल महाविद्यालय में संचालित एआई कोर्स में १५ विद्यार्थी सफल

- आईआईटी दिल्ली के सहयोग से
- छत्रशाल महाविद्यालय में संचालित एआई कोर्स में १५ विद्यार्थी सफल
Panna News: छत्रशाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईआईटी दिल्ली द्वारा संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट कोर्स में महाविद्यालय के १६ में से १५ विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। यह कोर्स मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। यह उपलब्धि पन्ना जिले व महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। जिसने यह सिद्ध कर दिया कि छोटे नगरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
11 जून को होगा साक्षात्कार
सफल विद्यार्थियों के लिए 11 जून को एक विशेष साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वित्तीय और निजी बैंकिंग क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। साक्षात्कार में सफल छात्रों को अनुसंधान सहायक, जूनियर डाटा विशलेषक, जूनियर व्यवसाय विकास अधिकारी के पदों के लिए चयनित किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. परमार के निर्देशन में हुआ। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा ने योजना एवं मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश गौतम ने कंप्यूटर लैब हेतु आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए जिससे छात्रों को सुविधाजनक एवं सुसज्जित वातावरण प्राप्त हुआ। वहीं इस कार्य में भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एच.डी. चतुर्वेदी का तकनीकी मार्गदर्शन निरंतर उपलब्ध रहा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नंदकुमार पटेल ने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को समर्पित भाव से संचालित किया। डॉ. निशांत खरे, डॉ. अरविंद निषाद एवं श्रीमती वर्षा सिंह ने अध्यापन कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह केवल सर्टिफिकेट की सफलता नहीं बल्कि पन्ना जिले की तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम है। छत्रसाल महाविद्यालय की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य महाविद्यालयों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।
Created On :   7 Jun 2025 6:03 PM IST