कांग्रेस नेताओं ने भरे नारी सम्मान योजना के फार्म

कांग्रेस नेताओं ने भरे नारी सम्मान योजना के फार्म

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के वार्ड क्रमांक ७, ८ एवं ९ में नारी सम्मान योजना के फार्म मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती रमा मार्तण्ड देव बुंदेला के संयोजन में धाम मोहल्ला स्थित सूर्य भवन में भरे गए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व जिला कांग्रेसद्वय भास्कर देव बुंदेला, श्रीमती शारदा पाठक सहित पार्टी के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तीनों वार्डों की महिलायें उपस्थित रहीं तथा उनके नारी सम्मान योजना के फार्म भरे गए तथा उन्हें जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रत्येक महिलाओं के खाते में १५०० रूपए हर माह दिये जायेंगे वहीं ५०० रूपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती रमा बुंदेला ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पार्टी नेताओं का अभिवादन करते हुए आग्रह किया कि हम सभी मिलकर पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें साथ ही भाजपा के शासनकाल में जो अन्याय, अत्याचार और कुशासन व्याप्त है उसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Created On :   20 July 2023 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story