Panna News: मझगवां शेख का नाम बदलकर मझगवां शेखर करने की मांग, विधानसभा में उठी आवाज

मझगवां शेख का नाम बदलकर मझगवां शेखर करने की मांग, विधानसभा में उठी आवाज
गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलगहा के मझगवां शेख ग्राम का नाम बदलकर मझगवां शेख किए जाने की मांग अब विधानसभा तक पहुंच गई है। गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए ग्राम का नाम परिवर्तन किए जाने की बात रखी।

Panna News: गुनौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बलगहा के मझगवां शेख ग्राम का नाम बदलकर मझगवां शेख किए जाने की मांग अब विधानसभा तक पहुंच गई है। गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने विधानसभा सत्र के दौरान इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए ग्राम का नाम परिवर्तन किए जाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मझगवां शेख का नाम परिवर्तित कर मझगवां शेखर किया जाना चाहिए। विधायक ने तर्क दिया कि नाम परिवर्तन से ग्राम की पहचान और सांस्कृतिक स्वरूप को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने शासन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। अब देखना यह होगा कि शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लिया जाता है और कब तक इस संबंध में आधिकारिक प्रक्रिया आगे बढ़ती है।


Created On :   27 Feb 2026 1:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story