- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा...
Panna News: भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा प्रधानमंत्री व श्रम मंत्री के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन, श्रम कानून संशोधन सहित मांगों पर पन्ना में धरना-रैली

Panna News: भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानूनों में संशोधन सहित 08 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत जिला मुख्यालय में इंद्रपुरी कॉलोनी चंद्रशेखर पार्क पर धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर संयुक्त कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के पन्ना जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन 6-8 फरवरी 2026 पुरी में पारित प्रस्तावों के समर्थन में 25 फरवरी को आयोजित हुआ। ज्ञापन में श्रम कानूनों को सभी सेक्टरों में लागू करने इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 व ओएसएच कोड 2020 में संशोधन त्रिपक्षीय तंत्र पुनर्गठन व इंडियन लेबर कॉफ्रेंस बुलाने की मांग की गई। ईपीएस-95 पेंशन 7500 रुपये महंगाई राहत सहित बढ़ाने ईपीएफ. ईएसआईसी वेतन सीमा वृद्धि, स्कीम व ठेका श्रमिकों को स्थायी करने सहित आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी दर्जा व मानदेय वृद्धि शामिल है।
यह भी पढ़े -शैलेन्द्र श्रीवास्तव बने भाजपा उपाध्यक्ष व अवध तिवारी को मंत्री पद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
इसके अलावा एनएचएम संविदाकर्मियों की विसंगतियां दूर करने सफाई कर्मियों को 18 हजार वेतन व नियमितीकरण पुरानी पेंशन बहाली व दिहाड़ी मजदूरों के पारिश्रमिक निर्धारण जैसी मांगें उठाईं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, जिला मंत्री बृज किशोर जडिय़ा, संरक्षक विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रदीप सेन, कोषाध्यक्ष मुनि पाण्डेय, उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी फिरोज खान, जगदीश जडिय़ा, राजकुमार मिश्रा, रामकिशोर गर्ग, इंद्र कुमार शर्मा, विमल यादव जिला अध्यक्ष पटवारी संघ मनीष तिवारी, नितेंद्र यादव, राधेश्याम, पीर अली, महेश शुक्ला, अनुपम कुमार सोनी, रामकेश बघेल, प्रमोद मिश्रा, बलराम सिंह, गिरजा शंकर खरे, सुग्रीव सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, अरविंद सिंह गौर, उमाशंकर गुप्ता, नथ्थू अहिरवार, जमुना सेन, भैयालाल, जितेंद्र वाल्मीकि, राकेश बाल्मिक, श्याम जडिय़ा, संदीप वाल्मीकि, सलीम खान सहित बड़ी संख्या श्रमिक व सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन व्यापक होगा।
यह भी पढ़े -जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक ने किया नवांकुर संस्था का निरीक्षण, मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण
Created On :   27 Feb 2026 1:13 PM IST












