Panna News: सिमरिया स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सिमरिया स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरिया में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व तिलक के साथ हुआ इस अवसर पर संकुल प्राचार्य हेतराम कुर्मी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के समक्ष संविधान के संबंध में अपने विचार रखें कहा कि संविधान में हमें मौलिक कर्तव्यों के साथ-साथ मौलिक अधिकार भी दिए हैं जब हम कर्तव्यों का पालन करते हैं तो अधिकार स्वमेय सृजित हो जाते हैं साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित किया तथा बताया कि आज ही के दिन सन 1949 में संविधान सभा द्वारा संविधान को अंगीकार किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकाओ व छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या मेंछात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Created On :  
