Panna news: दिव्यांग ने बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल दिलाने लगाई गुहार

डिजिटल न्यूज़ पन्ना

जिले के एक दिव्यांग युवक ने कलेक्टर पन्ना को आवेदन देकर शासन की योजना के तहत बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदक आधार सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और हाथों में पर्याप्त ताकत न होने के कारण सामान्य ट्राइसाइकिल चलाने में असमर्थ हैं। उन्होंने आवेदन में कहा है कि बैटरी वाली ट्राइसाइकिल मिलने से उनका आवागमन आसान होगा और दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। आवेदक ने प्रशासन से शीघ्र सहायता प्रदान कर बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Created On :   4 Aug 2026 2:04 PM IST

Tags

Next Story