पवई पन्ना न्यूज: 1000 विद्यार्थियों के स्कूल में पेयजल संकट:

1000 विद्यार्थियों के स्कूल में पेयजल संकट:
रोज 5-6 कैंपर से चल रही व्यवस्था, प्राचार्य ने एसडीएम से लगाई गुहार

डिजिटल डेस्क पवई पन्ना जिले के पवई विकासखंड के ग्राम कृष्णगढ़ स्थित पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करीब 1000 छात्र-छात्राएं पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। विद्यालय में पानी की व्यवस्था नहीं होने से रोजाना 5 से 6 कैंपर मंगवाकर काम चलाया जा रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य ने एसडीएम पवई को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत की नल-जल योजना से पहले नियमित पानी मिल रहा था, लेकिन जुलाई में स्कूल खुलने के बाद से जलापूर्ति बंद है। इससे विद्यार्थियों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राचार्य ने प्रशासन से विद्यालय में जल्द नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।


Created On :   1 Aug 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story