- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में...
Panna News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Panna News: भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के जिलाध्यक्ष अनीश खान ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करने, संघीय जिम्मेदारियों को समाप्त करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। धरना उपरांत महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने, किसानों एवं आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों के शीघ्र समाधान तथा जनहितकारी योजनाओं की रक्षा की मांग की गई। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और किसानों की आजीविका की रीढ़ है। इसके नाम एवं स्वरूप से छेड़छाड़ कर भाजपा सरकार आम जनता के अधिकारों पर हमला कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
इनकी रही उपस्थिति
धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के जिलाध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व विधायक महेंद्र बागरी, पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, राजेश तिवारी, मुरारी लाल थापक, पुरुषोत्तम जडिया, मार्तंड देव बुंदेला, आनंद शुक्ला, भभूत सिंह राजपूत, रामबहादुर द्विवेदी, राजबहादुर पटेल, जितेंद्र जाटव, कदीर खान, जन्मेजय अरजरिया, शिवप्रकाश दीक्षित, दीपक तिवारी, सौरभ पटेरिया, सुनील अवस्थी, सेवालाल पटेल, श्रीमती रमा बुंदेला, जगदीश यादव, रामबहोरी लोधी, मिलन कुशवाहा, बबलू गौतम, सौरभ दुबे, सुरेंद्र नामदेव, छबिलाल चौधरी, श्रीमती रहीमा खातून, श्रीमती राधा चौधरी, श्रीमती गीता वंशकार, केशरी अहिरवार, जवाहर पटेल, जयकुमार कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, प्रहलाद यादव, सरदार सिंह यादव, रविंद्र मिश्रा, आशीष बागरी, नृर्पेंद्र सिंह, शुभम रजक, अंकित शर्मा, अमित शर्मा, हसीब खान, रवि यादव, राजाजी बुंदेला, अजय पाल लोधी, राजेश द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रियासत खान, आमिर खान, राजा बाबू पटेल, नरेंद्र विश्वकर्मा, दीपेंद्र यादव, वेदांत मिश्रा, मुख्तियार बेग, पूरन लाल शर्मा, भगवान दास साहू, चंद्रभान लोधी, बृजेंद्र यादव, ऋषभ गर्ग, वसीम खान, फैज मोहम्मद, फैयाज मोहम्मद, इमरान राइन, विक्रम सिंह, पेशनी अहिरवार, मैकूलाल अहिरवार, उद्रेशी प्रसाद लोधी, जीतू यादव, यूनुस खान, अभिषेक चौरसिया एवं मुन्नीलाल वंशकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, किसानों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।
यह भी पढ़े -ग्राम मकरी कुठार में गुनौर विधायक ने किया ४० लाख के निर्माण कार्यों का लोकापर्ण व भूमिपूजन
Created On :   22 Dec 2025 4:46 PM IST














