- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नवनियुक्त शिक्षक संघ पन्ना की जिला...
Panna News: नवनियुक्त शिक्षक संघ पन्ना की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Panna News: ०5 जनवरी 2025 दिन रविवार को पन्ना के एक स्थानीय गार्डन में नवनियुक्त शिक्षक संघ मध्य प्रदेश इकाई पन्ना की जिला स्तरीय प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सोनी ने की। संघ का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, शिक्षकों के समक्ष आ रही प्रशासनिक और कार्य स्थल संबंधी चुनौतियां का समाधान करना, सदस्यता अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोडऩे के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठित करना, शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना एवं उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
नवनियुक्त शिक्षक संघ मध्य प्रदेश इकाई पन्ना को मजबूती प्रदान करने के लिए विपिन कुमार अग्रवाल को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष शेख मोहम्मद, शाहिद को सचिव, उदय पाल सिंह परमार को कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ प्रजापति को जिला संयोजक, तीरथ पटेल को मीडिया प्रभारी, मनोज अग्रवाल को ब्लॉक अध्यक्ष पवई चुना गया। कार्यक्रम में जिले से अंकित खरे, कृष्णदत्त सिंह, विश्वनाथ प्रजापति, प्रदीप बर्मन, महेंद्र बागरी, चेत लाल प्रजापति, भागचरण रजक, सत्येंद्र मिश्रा, सुनील रजक, बबलू प्रसाद कोरी तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Created On :   7 Jan 2025 2:56 PM IST














