Panna News: साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिले को मिला सम्मान

साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिले को मिला सम्मान
नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत गत माह प्रदेश के साथ जिले में नवसाक्षरों की परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ था। परीक्षा में पन्ना जिले ४८ हजार से अधिक नवसाक्षर शामिल हुए थे।

Panna News: नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत गत माह प्रदेश के साथ जिले में नवसाक्षरों की परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ था। परीक्षा में पन्ना जिले ४८ हजार से अधिक नवसाक्षर शामिल हुए थे। साक्षरता कार्यक्रम में पन्ना जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के संचालक हरिजिन्द्र सिंह ने विगत दिवस १७ अप्रैल को भोपाल में आयोजित एक बैठक मेंं जिले की उपलब्धि पर कलेक्टर पन्ना श्रीमती ऊषा सिंह परमार, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी रमाकांत खरे एवं जिला सह समवन्यक शरद श्रीवास्तव को राज्य स्तर से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी रमाकांत खरे एवं सह समवन्यक शरद श्रीवास्तव ने संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। पन्ना जिले को प्राप्त हुई इस उपलब्धि पर जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, समग्र शिक्षा कार्यक्रम की टीम, विकासखण्ड एवं जन शिक्षा केन्द्रों के सह समवन्यकों, शिक्षकां,े अक्षर साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


Created On :   23 April 2026 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story