Panna News: दुर्घटना में मृत गोरेलाल के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग

दुर्घटना में मृत गोरेलाल के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव ने मांग करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम प्रतापपुर थाना अजयगढ निवासी गोरेलाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष दिनांक २० अप्रैल २०२६ की रात्रि को अवैध रैत परिवहन कर रहे टैक्टर वाहन से उनके ई-रिक्शा वाहन में टक्कर मार दी गई

Panna News: जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जाटव ने मांग करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम प्रतापपुर थाना अजयगढ निवासी गोरेलाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष दिनांक २० अप्रैल २०२६ की रात्रि को अवैध रैत परिवहन कर रहे टैक्टर वाहन से उनके ई-रिक्शा वाहन में टक्कर मार दी गई जिसमें गोरेलाल की दुर्घटना दुखद मृत्यु हो गई है और भाई राम अहिरवार गम्भीर रूप से घायल है इनकी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

मृतक गोरेलाल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से परिवार के सामने जीवनयापन और आर्थिक संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उनके परिवार में पत्नि और दो छोटे बच्चे हैं जिनका भविष्य अब अंधकारमय है। श्री जाटव ने कहा कि जो शासन की योजनाए संचालित है उससे व मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दी जाए।


Created On :   23 April 2026 6:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story