- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नरवाई जलाने की घटना पर जांच दल ने...
Panna News: नरवाई जलाने की घटना पर जांच दल ने मौका स्थल का किया निरीक्षण

Panna News: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के दल द्वारा गुनौर तहसील के ग्राम ककरहटा में नरवाई जलाने की घटना पर मौका स्थल पहुंचकर जांच की गई एवं पंचनामा उपरांत संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया। विभाग के उप संचालक ओ.पी. तिवारी ने बताया कि ककरहटा में 24 अप्रैल को खेतों में गेहंू व अन्य रबी फसलों की कटाई पश्चात नरवाई जलाने की सूचना प्राप्त हुई थी। कृषि विस्तार अधिकारी सिली गुनौर पूजा शर्मा एवं हल्का पटवारी के संयुक्त दल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं कृषकों ने नरवाई जलाने वाले व्यक्ति के बारे में अनभिज्ञता प्रकट की तथा रात्रि में अज्ञात कारण से आग लगने की घटना शुरू होने संबंधी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर नियंत्रण का प्रयास किया गया किन्तु तब तक अधिक क्षेत्र प्रभावित हो चुका था। टीम ने जांच के दौरान 28 कृषकों के खेत में नरवाई जलने से संबंधित साक्ष्य पाए जिस पर अग्रिम कार्यवाही के लिए जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया।
Created On :   25 April 2026 5:26 PM IST













