- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वैशाख शुक्ल अष्टमीं पर बाईजूराज...
Panna News: वैशाख शुक्ल अष्टमीं पर बाईजूराज महारानी जी मंदिर में श्रृद्धालुओं को मिलता है प्रसाद में शरबत

Panna News: निजानंद संप्रदाय के प्रमुख स्थल श्री पांच पदमावतीपुरी धाम के धाम मोहल्ला स्थित श्री बाईजूराज महारानी जी मंदिर में वैशाख शुक्ल अष्टमी को अन्तर्धान दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु निर्जला व्रत रखकर श्री श्यामाजी महारानी जी की पूजा-अर्चना करते हैं।
परम्परा और आस्था
सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार शक्कर और काली मिर्च से बना विशेष शरबत श्री श्यामाजी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार इस शरबत का सेवन कर व्रत पूर्ण करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व ट्रस्टीए मंदिर के पुजारी, विद्वान-विदुषी, धामी समाज के लोग जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहते हैं। इसके अलावा निजानंद संप्रदाय के अनुयायी देश के विभिन्न राज्यों से पन्ना पहुंचकर इस अवसर में भाग लेते हैं।
विशेष शरबत प्रसाद
करीब 1 से 2 क्विंटल शक्कर से बना शरबत मंदिर के कुएं के स्वच्छ जल में काली मिर्च मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका अनोखा स्वाद श्रद्धालुओं को वर्षभर याद रहता है। मंदिर में मिलने वाले इस शरबत को लोग प्रसाद के रूप में वहीं ग्रहण करते हैं तथा अपने-अपने घर भी लेकर जाते हैं। इस दिन अधिकांश श्रद्धालु सफेद वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचते हैं और बाईजूराज महारानी जी का श्रृंगार भी सफेद पोशाक में किया जाता है जो पवित्रता और शांति का प्रतीक है। इस दिन आरती के समय ढोलक, घंटे आदि नहीं बजाए जाते हैं।
Created On :   25 April 2026 4:55 PM IST














