Panna News: थाना यातायात पन्ना में ई-रिक्शा, ऑटो स्टैण्ड बनवाये जाने को लेकर चालकों की बैठक आयोजित

थाना यातायात पन्ना में ई-रिक्शा, ऑटो स्टैण्ड बनवाये जाने को लेकर चालकों की बैठक आयोजित
शहर के मध्य स्थित बस स्टेण्ड में कोई भी ई-रिक्शा, ऑटो स्टेण्ड न होने से आटो रिक्शा चालकों द्वारा अपने-अपने रिक्शों को कहीं भी पार्क कर देने से आये दिन ट्राफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है ।

Panna News: शहर के मध्य स्थित बस स्टेण्ड में कोई भी ई-रिक्शा, ऑटो स्टेण्ड न होने से आटो रिक्शा चालकों द्वारा अपने-अपने रिक्शों को कहीं भी पार्क कर देने से आये दिन ट्राफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। सुगम यातायात व व्यवस्थित पार्किंग को ध्यान में रखते हुये एक व्यवस्थित ऑटो स्टैण्ड बनाये जाने के लेकर आज शहर के ई-रिक्शा, ऑटो चालको को थाना यातायात बुलाकर बैठक आयोजित की गयी। जिसमें आटो, ई-रिक्शा चालकों द्वारा ई-रिक्शा, ऑटो स्टेण्ड बनवाये जाने को लेकर उपयुक्त स्थान का चयन कर अपना सुझाव सांझा करने का आग्रह किया गया। जिसमें आटो व ई-रिक्शा चालकों की अपनी राय पर आशीष लाज के पास तिराहा पर ई-रिक्शा स्टेण्ड बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव आज जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में रखा गया।

जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा आगे की कार्यवाही तय करना सुनिश्चित किया जायेगा। सभी ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की सहमति से इस स्थल का चयन किया गया है। आयोजित बैठक के अंत में सभी चालको को राहवीर योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम लक्षकार का कहना है किए एक निश्चित स्टैन्ड बनने से ट्रैफिक सुधरेगा आटो वालों को स्थायी जगह मिलेगी। अभी बस स्टैण्ड पर ई-रिक्शा स्टैण्ड न होने से ई-रिक्शा चालक यहां-वहां दुकानों के सामने खड़े होकर जाम लगाते हैं जिससे यातायात बाधित होता है साथ ही बस सवारी को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Created On :   25 April 2026 4:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story