Panna News: संजय बाल्मीकि होंगे अजयगढ नगर परिषद के नए सीएमओ

संजय बाल्मीकि होंगे अजयगढ नगर परिषद के नए सीएमओ
नगर परिषद अजयगढ़ के नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाल्मीकि ने 22 अप्रैल 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए।

Panna News: नगर परिषद अजयगढ़ के नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाल्मीकि ने 22 अप्रैल 2026 को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। सीएमओ श्री बाल्मीकि सागर जोन से स्थानांतरित होकर अजयगढ़ पहुंचे हैं। पद ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधाएं, शौचालयों की व्यवस्था तथा नगर में स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में साफ.-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पूर्व में सागर जोन में अपनी सेवाएं दे चुके संजय बाल्मीकि को प्रशासनिक अनुभव का लाभ अजयगढ़ नगर के विकास में मिलेगा।


Created On :   25 April 2026 4:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story