- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जनगणना के तीसरे चरण का प्रशिक्षण...
Panna News: जनगणना के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, मोबाइल एप से डिजिटल डेटा फीडिंग

Panna News: आगामी जनगणना 2027 के लिए गणनाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का तीसरे चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को शाहनगर के अलग-अलग केंद्रों में शुरू हुआ। पहला केंद्र जनपद शाहनगर के सभागार कक्ष में बनाया गया। जहां मास्टर ट्रेनर नीरज तिवारी एवं सीएसी रावेन्द्र सिंह ने प्रशिक्षण दिया। दूसरे केन्द्र में शिवम तिवारी एवं अखिलेश जैन ने प्रगणकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप से डिजिटल जनगणना, मकान सूचीकरण, परिवार विवरण भरने एवं एनपीआर से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई।
बताया गया कि हर घर पर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, सदस्यों की संख्या, शिक्षा, व्यवसाय, जन्म-मृत्यु जैसी 31 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शाहनगर ने बताया कि तहसील में दो चरणों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी प्रगणक घर-घर जाकर सही व सटीक जानकारी दर्ज करें। प्रशिक्षण में बीईओ, सीईओ जनपद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Created On :   25 April 2026 5:19 PM IST














