Panna News: जनपद सभागार कक्ष में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत दिवस

जनपद सभागार कक्ष में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायत दिवस
राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर शुक्रवार 2४ अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत शाहनगर के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीओ अजय द्विवेदी एवं सहायक ग्रेड-2 राजेन्द्र योगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित कर किया।

Panna News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर शुक्रवार 2४ अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत शाहनगर के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीओ अजय द्विवेदी एवं सहायक ग्रेड-2 राजेन्द्र योगी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान बीपीओ अजय द्विवेदी ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंंने कहा कि 24 अप्रैल 1993 को 73वां संविधान संशोधन लागू हुआ था तभी से यह दिन राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंचायतों को सशक्त बनाकर ही ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार होगी। इस अवसर पर समस्त जनपद स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Created On :   25 April 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story