Panna News: देर रात दो बजे तक खुल रहीं शराब दुकानें, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां

देर रात दो बजे तक खुल रहीं शराब दुकानें, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
क्षेत्र में इन दिनों शराब दुकान के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की एक शराब दुकान देर रात 2 बजे तक खुली रहती है जो कि निर्धारित समय सीमा का खुला उल्लंघन है।

Panna News: क्षेत्र में इन दिनों शराब दुकान के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की एक शराब दुकान देर रात 2 बजे तक खुली रहती है जो कि निर्धारित समय सीमा का खुला उल्लंघन है। एक वायरल वीडियो में देर रात 2 बजे शराब दुकान खुली दिखाई दे रही है। ग्रामीणों और आसपास के निवासियों का कहना है कि देर रात तक दुकान खुलने के कारण इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे न केवल शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही हैए बल्कि राहगीरों और स्थानीय परिवारों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकानों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर दुकान संचालक मनमानी कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय के बाद दुकान खुली पाई जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

इनका कहना है

अगर ऐसा है तो मैं निश्चित तौर पर कार्यवाही करूंगा।

मुकेश मौर्य, जिला आबकारी अधिकारी पन्ना

Created On :   25 April 2026 4:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story