Panna News: युवा पार्षद वैभव थापक को बड़ी जिम्मेदारी, रहली विधानसभा के बनाए गए कांग्रेस प्रभारी

युवा पार्षद वैभव थापक को बड़ी जिम्मेदारी, रहली विधानसभा के बनाए गए कांग्रेस प्रभारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पन्ना नगर पालिका परिषद के युवा पार्षद और कांग्रेस नेता वैभव थापक को सागर जिले की हाई-प्रोफाइल रहली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।

Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पन्ना नगर पालिका परिषद के युवा पार्षद और कांग्रेस नेता वैभव थापक को सागर जिले की हाई-प्रोफाइल रहली विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड की रहली विधानसभा प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक है जहाँ से भाजपा के दिग्गज नेता और 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसी चुनौतीपूर्ण सीट पर वैभव थापक की नियुक्ति को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है।

रणनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं थापक

वैभव थापक की पहचान एक चतुर और कुशल रणनीतिकार के रूप में रही है। इसका उदाहरण 4 साल पहले हुए नगर पालिका चुनाव में देखने को मिला था। उस समय कांग्रेस के पास केवल 6 पार्षद थे लेकिन उपाध्यक्ष पद के चुनाव में वैभव थापक ने अपनी रणनीति से दोगुने यानी 12 वोट हासिल किए थे। हालांकि वह मात्र 2 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे लेकिन इस घटनाक्रम ने उनकी राजनीतिक पकड़ को साबित कर दिया था। बता दें कि वैभव थापक पूर्व में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। उनकी इसी कार्यक्षमता और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें अब एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इनका कहना है

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा स्तर पर अपने पार्टी के नेताओं को प्रभारी बनाया है। श्री थापक को भी जिम्मेदारी दी गई है वह वहाँ पर जाकर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करेंगे।

डॉ. संजय कामले

संगठन महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल

Created On :   25 April 2026 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story