Panna News: किसानों को कार्यशाला में बताया जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का महत्व

किसानों को कार्यशाला में बताया जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का महत्व
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकासखण्ड शाहनगर की ग्राम पंचायत परसवारा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच पंकज पाल सहित बडी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Panna News: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकासखण्ड शाहनगर की ग्राम पंचायत परसवारा में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच पंकज पाल सहित बडी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं द्वारा जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का महत्व किसानों को बताया। वरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी डॉ. एच.के. सायलवार एवं उद्यान विकास अधिकारी यमन कुसरे ने बताया कि जल संरक्षण पौधरोपण एवं सूक्ष्म सिचाई ड्रिप/स्प्रििंकलर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ जल संरचनााओ नदियों तालाबों, कुंओं बावडियों की सफाई एवं सरंक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ड्रिप ओर स्प्रििंकलर सिस्टम से पानी की बचत के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ कम ऐसी उद्यानकी एवं कृषि फसलों का उत्पादन करने के लिए किसानो को प्रेरित किया जिसमें पानी की खपत कम से कम होती है।


Created On :   25 April 2026 5:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story