Panna News: ग्राम पिपरवाह के किसानों ने पराली जलाने की घटना पर स्वयं दर्ज कराई प्राथमिकी

ग्राम पिपरवाह के किसानों ने पराली जलाने की घटना पर स्वयं दर्ज कराई प्राथमिकी
जिला प्रशासन के निर्देशन में पन्ना जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इस क्रम में अमानगंज तहसील के ग्राम पिपरवाह के किसानों द्वारा ही स्वयं स्वत: संज्ञान लेकर पराली जलाने की घटना पर राजस्व और विभागीय अमले के सहयोग से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Panna News: जिला प्रशासन के निर्देशन में पन्ना जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इस क्रम में अमानगंज तहसील के ग्राम पिपरवाह के किसानों द्वारा ही स्वयं स्वत: संज्ञान लेकर पराली जलाने की घटना पर राजस्व और विभागीय अमले के सहयोग से पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा गुनौर विकासखंड में पराली जलाने वाले संबंधित किसानों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के 17 प्रकरण अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व गुनौर को प्रस्तुत किया गया है। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा ग्राम हिनौती अमानगंज में नरवाई जलाने की घटना की मौके पर जांच कर संयुक्त पंचनामा बनवाया गया।

इसी तरह पन्ना ब्लॉक के सुनहरा और जरूआपुर में दो किसानों द्वारा नरवाई जलाए जाने पर संयुक्त पंचनामा कार्यवाही कर पन्ना एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। विदित हो कि जिला कलेक्टर द्वारा विगत 2 अप्रैल को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर जिले में पराली और नरवाई जलाने पर रोक लगाई गई है। कृषि विभाग द्वारा भी किसानों को अपने खेत में नरवाई न जलाने तथा स्ट्रॉ रीपर, हैप्पी सीडर एवं सुपर सीडर यंत्रों का उपयोग कर पराली का खाद के रूप में खेत में ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।


Created On :   23 April 2026 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story