Panna News: आरटीई अंतर्गत अब २५ अप्रैल तक मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई अंतर्गत अब २५ अप्रैल तक मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष २०२६-२७ में अशासकीय विद्यालयों में की प्रथम कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश हेतु प्रवेश की तारीख १५ अप्रैल से बढक़ार २५ अप्रैल २०२६ कर दी गई है।

Panna News: राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष २०२६-२७ में अशासकीय विद्यालयों में की प्रथम कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश हेतु प्रवेश की तारीख १५ अप्रैल से बढक़ार २५ अप्रैल २०२६ कर दी गई है। जिला परियोजना समवन्यक जिला शिक्षा केन्द्र पन्ना ने बताया कि कुछ पालकों द्वारा अवगत काराया गया है कि वह विभिन्न कारणों से निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने बच्चों को प्रवेश नही दिला सकें और प्रवेश दिलाना चाहते है। पालको के इस आग्रह पर पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि १५ अप्रैल को बढ़ाकर छात्र हित में २५ अप्रैल २०२६ निर्धारित किया गया है जो छात्र प्रवेश लेने से वंचित रह गए है और प्रवेश प्राप्त करना चाहते है वे २५ अप्रैल पूर्व आवंटित शाला में प्रवेश प्राप्त कर सकते है।


Created On :   23 April 2026 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story