Panna News: अंधेरे में डूबा गठरुपुर आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा, 24 घंटे में समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

अंधेरे में डूबा गठरुपुर आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा, 24 घंटे में समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी
जिले में विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत रमखिरिया के अंतर्गत आने वाला ग्राम गठरुपुर पिछले एक महीने से अंधेरे में डूबा हुआ है।

Panna News: जिले में विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत रमखिरिया के अंतर्गत आने वाला ग्राम गठरुपुर पिछले एक महीने से अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव का ट्रांसफार्मर जलने और विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया।भारी संख्या में ग्रामीण जिनमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे भाजपा जिला संयोजक नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बृजपुर पावर हाउस पहुंचे और वहां जमकर प्रदर्शन किया।

भ्रष्टाचार और सामूहिक सजा के गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीण रघुवंश प्रसाद ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाने के बदले कर्मचारियों द्वारा 5 हजार और खर्चा-पानी की अवैध मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा यदि गांव के कुछ लोगों का बिल बकाया है तो नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है। पूरे गांव की बिजली काटना सामूहिक सजाजैसा है।

24 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार को थमेगा पहिया

ग्रामीणों का इरादा तुरंत चक्का जाम करने का था लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों की समझाइश के बाद वे शांत हुए। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनिनिश्चतकालीन चक्काजाम और उग्र आंदोलन करेंगे।

इनका कहना है

मंगलवार तक गांव में नया ट्रांसफार्मर रखवा दिया जाएगा।

संतोष विश्वकर्मा उपयंत्री विद्युत विभाग

Created On :   4 May 2026 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story