- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- छ: साल से फरार पांच हजार के इनामी...
Panna News: छ: साल से फरार पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Panna News: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पवई पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में 6 वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2020 में नाबालिग के अपहरण धारा 363, 366 आईपीसी से संबंधित है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार था जिसे सायबर सेल की मदद से कच्छ गुजरात से पकडा गया। थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक सुशील कुमार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह यादव, आरक्षक राजेश बरखने और सायबर सेल पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   19 April 2026 2:07 PM IST
Next Story













