Panna News: शिविरों से उपभोक्ताओं को सरचार्ज में राहत, सैकड़ों ने चुकाए बकाया बिल

शिविरों से उपभोक्ताओं को सरचार्ज में राहत, सैकड़ों ने चुकाए बकाया बिल
मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी समाधान योजना के तहत विद्युत वितरण केंद्र अजयगढ़ ने क्षेत्र के छह गांवों में विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी।

Panna News: मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी समाधान योजना के तहत विद्युत वितरण केंद्र अजयगढ़ ने क्षेत्र के छह गांवों में विशेष शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। अधीक्षण अभियंता पन्ना और कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों ने बकाया बिलों का एकमुश्त या किश्तों में भुगतान कर सरचार्ज माफी का लाभ उठाया। ग्राम सबदुआ, लौलाश, भवानीपुर, देवरा, भापतपुर और बरियारपुर कुर्मीयान में लगे शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बकाया बिल निराकरण, सरचार्ज छूट और भुगतान सुविधाओं की जानकारी दी तथा निर्धारित समय-सीमा में योजना का लाभ लेने को प्रेरित किया। मौके पर ही सैकड़ों ने भुगतान कर राहत ली। कनिष्ठ अभियंता ए.एस. परिहार ने बताया शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाना उन्हें शासन योजनाओं से जोडऩा और बकाया राशि का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाते हुए शीघ्र बकाया देयक निपटाएं ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बच सकें।


Created On :   22 April 2026 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story