- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विद्युत ट्रांसफार्मर के कंरट की...
Panna News: विद्युत ट्रांसफार्मर के कंरट की चपेट में आए बंदर की मौत, झूलते तारों में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भडक़ी आग,दूर-दूर तक फैली

Panna News: थाना क्षेत्र बृजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बडगडी के हाटूपुर स्थित खेत के समीप झूल रहे बिजली के तारों के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर के कंरट की चपेट में आए एक बंदर की मौत हो गई। जिस समय बंदर की मौत हुई उसी दौरान हुए जोरदार शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की आग खेत में पडी सूखी नरवाई में जा गिरी जिससे धीरे-धीरे खेत की नरवाई में लगी आग भडक़ने लगी गर्मी तथा तेज हवा के चलते कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें बस्ती की ओर तेज के साथ बढऩे लगी जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। आगजनी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नायब तहसीलदार शशिकांत दुबे को इसकी जानकारी दी गई किन्तु सूचना के बावजूद फायर बिग्रेड के पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का विलंब हुआ इस बीच ग्रामीणों द्वारा जोखिम उठाते हुए आग को बुझाने के लिए जतन शुरू किए गए। लोगो ने जहां फैल रही आग को डंडे पीटकर रोका वहीं पानी डालकर मशक्कत करते हुए किसी तरह से आग पर काबू किया।
यह भी पढ़े -पीटीआर के गंगऊ अभ्यारण्य क्षेत्र में मिला बाघ का कंकाल, वन्यप्राणी चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर की जांच,एसटीएफ भी करेगी जांच
Created On :   22 April 2026 2:53 PM IST












