Panna News: पॉलीटेक्निक पवई में प्लेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन, मल्टीनेशनल कंपनी में चयनित छात्रों को मिलेगा कार्य करने का अवसर

पॉलीटेक्निक पवई में प्लेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन, मल्टीनेशनल कंपनी में चयनित छात्रों को मिलेगा कार्य करने का अवसर
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में जॉन डीयर लिमिटेड के द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवईए पन्ना एवं कटनी के मैकेनिकल के विद्यार्थी शामिल हुये।

Panna News: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में जॉन डीयर लिमिटेड के द्वारा प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवईए पन्ना एवं कटनी के मैकेनिकल के विद्यार्थी शामिल हुये। प्लेसमेंट कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ हुआ। इसके बाद कंपनी के एचआरए प्रमुख देवाशीष सिंह जादौन एवं आपरेशनल डिपार्टमेन्ट से प्रसाद शिवालकर ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुया बताया कि यह मल्टीनेशनल कंपनी अमेरिका में वर्ष 1837 में प्रारम्भ हुई थी तथा भारत में पिछले 26 वर्षों से लगातार कार्य कर रही है। कंपनी के वर्तमान में भारत में दो मैनुफैक्चरिंग प्लांट पुणे और देवास में स्थित हैं। जिसमें मुख्य रूप से ट्रेक्टर का उत्पादन होता है। यह प्लेसमेंट कैंप देवास के लिए किया गया है।

संस्था प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों के स्किल पर जोर देते हुये बताया कि केवल पढाई से आगे बढ्ने के चांस कम होते हैए एक बार किसी कंपनी में कार्य करने पर ही विद्यार्थी अपनी दक्षता को बढा सकता है और इसी के आधार पर अपने भविष्य को सुखद बना सकता है। संस्था प्राचार्य द्वारा पूर्व में हुये प्लेसमेंट की जानकारी भी दी। संस्था के व्याख्याता आकाश गुप्ता, विभागाध्यक्ष सिविल ने कहा कि यह एक सुनहरा अवसर है जब आप किसी कंपनी में जाकर अपनी पढाई के दौरान अर्जित ज्ञान का सही उपयोग कर सकते हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई के टीपीओ रामपाल कुशवाहा ने बताया कि इस प्लेसमेंट में शामिल होने हेतु पॉलीटेक्निक पवई पन्ना एवं कटनी के कुल 91 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद पॉलीटेक्निक पवई से 22 एवं कटनी से 02 विद्यार्थी कंपनी के रूल्स अनुसार चयनित हुये हैं। उन्होने आगे बताया कि कंपनी के द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनके मेल के माध्यम से जॉइनिंग लेटर भेजे जाएँगे।

Created On :   22 April 2026 3:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story