- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने...
Panna News: अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल,चालक मौके से भागा

Panna News: जिले के अजयगढ थाना की सीमा क्षेत्र अंतर्गत अजयगढ-पन्ना मार्ग स्थित सिंहपुर के ढाबा और टोल बेरियल के समीप एक तेज रफ्तार रेत से भरे टै्रक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम प्रताप के निवासी ३२ वर्षीय गंभीर रूप से घायल गोरेलाल अहिरवार की पन्ना जिला चिकित्सालय से सतना ले जाते समय रास्तें में ही मौत हो गई। हादसे में मृतक गोरेलाल का निवासी भैया राम अहिरवार उम्र २८ वर्ष गंभीर रूप से घायल होकर जिला चिकित्सालय पन्ना में उपचार हेतु भर्ती है। ई-रिक्शा में सवार तीसरे युवक दीपू को मामूली चोटें आई है। घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है ग्राम प्रपातपुर निवासी मृतक गोरेलाल अहिरवार अपने साथी भैयाराम अहिरवार और दीपू के साथ ई-रिक्शा से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम भूरा जा रहे थे। सिंहपुर के पास ढाबा और टोल बेरियल के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टै्रक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। मृतक गोरेलाल के परिजनों ने बताया कि वह अपने पीछे दो छोटे बच्चो एक पुत्र और एक पुत्री को छोड गया है। जिला चिकित्सालय पन्ना पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया।
यह भी पढ़े -पीटीआर के गंगऊ अभ्यारण्य क्षेत्र में मिला बाघ का कंकाल, वन्यप्राणी चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर की जांच,एसटीएफ भी करेगी जांच
परिजनों ने और ग्रामीणों ने घटना स्थल किया चक्का जाम
गोरेलाल अहिरवार की मौत से गुस्साए परिजनों और सैकड़ो ग्र्रामीणों ने पन्ना-अजयगढ मार्ग उसी स्थान सिंहपुर जहां हादसा हुआ था चक्का जाम कर दिया और सडक पर बैठ गए जिससे सडक के दोनों ओर वाहनोंं की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी द्वारा घटना में शामिल अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त करने और चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। अध्किारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शीघ्रता के साथ ही कार्रवाही किए जाने का भरोसा दिलाया गया जिसके बाद चक्का जाम खुला।
यह भी पढ़े -शासकीय स्कूल की छात्रा पारो गुप्ता ने मारी बाजी, 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर
Created On :   22 April 2026 2:51 PM IST












