- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- समर्थन मूल्य पर गेहूंं खरीदी के...
Panna News: समर्थन मूल्य पर गेहूंं खरीदी के दावों की खुली पोल, पांच दिन बाद भी शुरू नही हुई खरीदी

Panna News: पन्ना जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होने के सरकारी दावे किए जा रहे हैं लेकिन देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र में हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। खरीदी शुरू हुए 5 दिन बीत जाने के बाद भी यहां एक भी उपार्जन केंद्र चालू नहीं हो सका है जिससे किसानों में भारी नाराजगी है।देवेन्द्रनगर क्षेत्र में बनाए गए 3 उपार्जन केंद्र अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं जो साफ तौर पर स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और पूर्व तैयारी की कमी को दर्शाता है। यदि समय रहते व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जातीं तो आज किसानों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।मौजूदा समय में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है ऐसे में किसानों को पैसों की सख्त जरूरत है।
यह भी पढ़े -शराब दुकान के पास सडक़ के दोनों ओर लगता है वाहनों का जमावड़ा, टैंकर हादसे ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
लेकिन केंद्र बंद होने के कारण किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मजबूरी में कई किसान औने-पौने दामों पर व्यापारियों को गेहूं बेचने को विवश हो रहे हैं।सरकार एक ओर किसानों के हितैषी होने का दावा करती है और खरीदी व्यवस्था को सुचारू बताती है लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। यह स्थिति न केवल सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन हैं और स्थानीय प्रशासन मानो हालात से अनजान बना हुआ है। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना अब प्रशासनिक संवेदनहीनता को उजागर कर रहा है।
इनका कहना है
खरीदी बहुत ही जल्दी शुरू हो जाएगी कमोबेश पूरे मध्य प्रदेश के यही हाल है उसका कारण यह है कि फसलों का सर्वे का कई बार री वेरिफिकेशन हो चुका है और हो रहा था अब संभवत खरीदी प्रारंभ हो जाएगी क्योंकि रि वेरिफिकेशन कंप्लीट हो चुका है ।
एस. एन. सोनी
प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्रनगर
Created On :   22 April 2026 2:41 PM IST














