Panna News: लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 6 केन्द्रों पर शामिल होंगे 1765 परीक्षार्थी

लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 6 केन्द्रों पर शामिल होंगे 1765 परीक्षार्थी
म.प्र. लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को दो सत्रों में जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Panna News: म.प्र. लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को दो सत्रों में जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय बायपास रोड में 300, शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय में 320, शासकीय आर.पी. उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 में 250, छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (कला भवन) में 350, शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय में 301 तथा महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय में 244 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर ऊषा परमार ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं संपर्क के लिए कलेक्टर कार्यालय पन्ना के एनआईसी कक्ष क्रमांक 55 में कंट्रोल रूम स्थापित करने संबंधी आदेश जारी किया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7701078469 है। प्रभारी जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस तरूण चौरसिया 8517061810 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सभी परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक के लिए कंट्रोल रूम में पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक ग्रेड तीन पियूष डे एवं भृत्य राजेन्द्र अहिरवार की ड्यूटी भी लगाई गई है।

नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कंट्रोल रूम में समय पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं से अपर कलेक्टर एवं पीएससी परीक्षा 2026 के नोडल अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे को अवगत कराया जाएगा। जिला कलेक्टर ने परीक्षा के दृष्टिगत कार्यालयीन व वित्त संबंधी कार्यों के संपादन के लिए भी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है। इनमें सहायक ग्रेड तीन आशीष कुमार रैकवार, सत्यम रेले एवं अजीत सिंह तथा भृत्य मिलन प्रजापति एवं संतराम प्रजापति शामिल हैं। इन कर्मचारियों को 25 अप्रैल से 26 अप्रैल को परीक्षा समाप्ति एवं गोपनीय सामग्री इंदौर भेजे जाने तक वरिष्ठ लिपिक शाखा कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहकर परीक्षा संबंधी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी ऑनलाइन जानकारी आयोग के पोर्टल पर रिपोर्ट फीडिंग के दृष्टिगत जिला ई-गवर्नेंस कार्यालय पन्ना में सहायक ग्रेड तीन नेहा चौरसिया एवं कार्यालय सहायक अंशुल साहू की ड्यूटी तय कर ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक के निर्देश में सभी ऑनलाइन जानकारी पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं।

विशेष वाहक दल का गठन

लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला कोषालय पन्ना से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने व परीक्षा समाप्ति पश्चात वापस जिला कोषालय में जमा कराने के लिए विशेष वाहक दल का गठन भी किया गया है। परीक्षा केन्द्र मॉडल स्कूल एवं आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय में प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रेषण का दायित्व जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य को सौंपा गया है। कार्य में सहयोग के लिए सहायक ग्रेड तीन धर्मेन्द शर्मा एवं भृत्य अरविंद सिंह खंगार की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी तरह कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बी.के. रिछारिया छत्रसाल महाविद्यालय एवं मनहर कन्या स्कूल में गोपनीय सामग्री भिजवाने के लिए उत्तरदायी होंगे। सहयोगी कर्मचारी के रूप में सहायक ग्रेड तीन भूपेन्द्र कुमार खैरवार एवं भृत्य जगतलाल कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र आर.पी. स्कूल क्रमांक 2 एवं महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी स्कूल में गोपनीय सामग्री प्रेषण का दायित्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह को सौंपा गया है। सहायक ग्रेड तीन संतोष राय एवं भृत्य अयोध्या कुम्हार कार्य में सहयोग करेंगे।


Created On :   21 April 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story