- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पीटीआर के गंगऊ अभ्यारण्य क्षेत्र...
Panna News: पीटीआर के गंगऊ अभ्यारण्य क्षेत्र में मिला बाघ का कंकाल, वन्यप्राणी चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर की जांच,एसटीएफ भी करेगी जांच

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभ्यारण्य क्षेत्र में एक बाघ का बुरी तरह से क्षत-विक्षत कंकाल मिलने की जानकारी सामने आई है। मनौर-मझगवां हिनौता जाने वाले मुख्य मार्ग से मात्र १००मीटर जंगल के अंदर बाघ के कंकाल मिलने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मुख्य मार्ग से महज १०० मीटर जंगल के अंदर बाघ की मौत होने के बाद भी निगरानी अमलें को इसकी जानकारी तक भी नही लग पाई जिससे एक बार फिर से पन्ना टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर सवाल खडे होने लगे है। मृतक बाघ का मिला कंकाल करीब २० से २५ दिन पुराना बताया जा रहा है किन्तु बाघ के कंकाल की जानकारी पीटीआर के अमले को तब लगी जब महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने पूरी तरह से सड़ चुके बाघ कंकाल को देखा जिसके बाद ग्रामीणों ने इस संबंध में वन अमलें को सूचित किया गया।
यह भी पढ़े -शराब दुकान के पास सडक़ के दोनों ओर लगता है वाहनों का जमावड़ा, टैंकर हादसे ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
बाघ की कंकाल की सूचना मिलने पर पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी जांच कार्रवाही के लिए मौके पर पहुंचे साथ ही साथ पन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. संजू गुप्ता को सूचना से अवगत कराते हुए बुलाया गया मौके पर पहुंचे वन्यप्राणी चिकित्सक द्वारा कंकाल की जांच की गई। पार्क प्रबंधन द्वारा बताया गया कि एसटीएफ की टीम भी इस पूरे मामले की जांच करेगी।
यह भी पढ़े -शराब दुकान के पास सडक़ के दोनों ओर लगता है वाहनों का जमावड़ा, टैंकर हादसे ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
हाई टेक सिस्टम फैल, नही लगी खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन वन्यजीवों की की सुरक्षा और सतत निगरानी के दावे करता रहा है किन्तु इस घटना ने हाई टेक निगरानी सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिस मार्ग के पास जंगल में बाघ का कंकाल पाया गया उस मार्ग से अधिकारियों और बीट गार्डाे का प्रतिदिन कई बार आवागमन होता है। भीषण गर्मी में इतने दिनों तक शव सड़ता रहा लेकिन किसी को उसकी दुर्गध महसूस नही हुई। इसके चलते बाघ की मौत प्रकृतिक रूप से हुई अथवा मृत्यु को कोई दूसरा कारण है इसकी जांच चुनौती बन गई है। प्राथमिक जांच में जो बाघ कंकाल मिला है उससे बाघ की उम्र लगभग ५ से ६ वर्ष की बताई जा रही है।
Created On :   22 April 2026 2:48 PM IST













