- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शासकीय स्कूल की छात्रा पारो गुप्ता...
Panna News: शासकीय स्कूल की छात्रा पारो गुप्ता ने मारी बाजी, 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर

Panna News: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष भी ग्रामीण प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। इसी कडी में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बराछ की छात्रा कुमारी पारो गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़े -शराब दुकान के पास सडक़ के दोनों ओर लगता है वाहनों का जमावड़ा, टैंकर हादसे ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
शानदार सफलता
पारो गुप्ता ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की बल्कि विद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पारो ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई
छात्रा की इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ऊषा सोनकर सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। विद्यालय परिसर में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने पारो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इनका कहना है
पारो की लगन और अनुशासन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुँचाया है। सरकारी स्कूल के बच्चों का इस तरह से निखरना गौरव की बात है।
ऊषा सोनकर प्राचार्य
Created On :   22 April 2026 2:37 PM IST













