Panna News: बुन्देलखण्ड हाई स्कूल पवई के 10वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

बुन्देलखण्ड हाई स्कूल पवई के 10वीं का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
अशासकीय शैक्षणिक संस्था आदर्श बुन्देलखण्ड विद्यापीठ हाई स्कूल पवई के 10वीं के कुल 128 छात्र-छात्राओं का हाई स्कूल मण्डल परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

Panna News: अशासकीय शैक्षणिक संस्था आदर्श बुन्देलखण्ड विद्यापीठ हाई स्कूल पवई के 10वीं के कुल 128 छात्र-छात्राओं का हाई स्कूल मण्डल परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें प्रथम स्थान चंद्रभान मौर्य92.8 प्रतिशत, द्वितीय स्थान अंजना चौधरी 92.7 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान वंदना कुशवाहा 92.4 प्रतिशत और अनुराग पटेल 92.4 प्रतिशत का रहा। इस संस्था के उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 80 रहा। संस्था के उपप्राचार्य सिद्धार्थ सागर कुंवर तथा स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने सभी उत्तीर्ण छात्रों का संस्था में तिलक करते हुए मिठाई खिलाई। सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


Created On :   22 April 2026 3:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story