Panna News: समाज में मर्यादा और प्रेम की स्थापना के लिए हुए राम-कृष्ण के अवतार: आचार्य कृपा शंकर

समाज में मर्यादा और प्रेम की स्थापना के लिए हुए राम-कृष्ण के अवतार: आचार्य कृपा शंकर
नगर के रामलीला मैदान में पाण्डेय परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर जी महाराज ने भगवान के अवतारों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Panna News: नगर के रामलीला मैदान में पाण्डेय परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर जी महाराज ने भगवान के अवतारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। महाराज जी ने बताया कि भगवान राम का अवतार समाज में मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ जिन्होंने राजपाट त्याग कर शोषितों और संतों का उद्धार किया। वहीं श्रीकृष्ण ने प्रेम की स्थापना की और संघर्षों के बीच मुस्कुराते हुए जीवन जीने का संदेश दिया।

नंदोत्सव की धूम

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के भजनों से पूरा पांडाल गूंज उठा और श्रद्धालु झूम उठे। आचार्य श्री ने आज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुडे रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम-कृष्ण अपने माता-पिता के चरण छूते थे वैसे ही आज के युवाओं को भी बड़ों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को कॉन्वेंट शिक्षा के साथ-साथ रामायण और गीता की शिक्षा भी दें ताकि वे केवल धन कमाना ही नहीं बल्कि जीवन जीना भी सीख सकें।


Created On :   22 April 2026 2:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story