- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- दर्दनाक हादसा - बिजली के तार की...
Parbhani News: दर्दनाक हादसा - बिजली के तार की चपेट में आने से किसान सहित बैलजोड़ी की मौत

Parbhani News. पाथरी तहसील के पाथरगव्हाण बु. गांव के एक खेत में दर्दनाक हादसा हुआ। खेती में बैलों से पानी देते समय बिजली की तार से संपर्क होने के कारण एक किसान और उसके दोनों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार 11 जुलाई को हुई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पाथरगव्हाण बु. गांव के किसान प्रल्हाद गोपालराव धांडगे अपने खेत में फसल को पानी दे रहे थे। तो उनका भाई पीछे-पीछे खाद डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत के पास विद्युत खंके के झूलते तारों के संपर्क में आने से दोनो बैल और प्रल्हाद गोपालराव धांडगे की मौत हो गई। हालांकि खाद डाल रहा उनका भाई बाल-बाल बच गया। इस दुखद घटना से पाथरगव्हाण गांव में शोक की लहर फैल गई है।
Created On :   11 July 2025 7:51 PM IST
Next Story












