- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- अज्ञात व्यक्ति पर गन्ने में आग...
Purna News: अज्ञात व्यक्ति पर गन्ने में आग लगाने का आरोप, 12 एकड़ फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान

- अज्ञात व्यक्ति पर गन्ने में आग लगाने का आरोप
- किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
Purna News. तहसील के मुंबर गांव में गुरुवार, 27 नवंबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लगी भीषण आग में 12 एकड़ तैयार गन्ना जलकर राख हो गया। किसानों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शरारतपूर्वक गन्ने में आग लगा दी।
आग में जिन खेतों का नुकसान हुआ उनमें कुल 12 एकड़ तैयार गन्ना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों ने खेतों की पाइपलाइनों को भी नुकसान पहुँचाया। इस हादसे से किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
- गट नंबर 72 : सखाराम व्यंकटराव शिंदे एवं बालासाहेब ज्ञानोबा शिंदे – 3 एकड़
- गट नंबर 74 : गोविंद माधवराव शिंदे – 6 एकड़
- गट नंबर 53 : उध्दव हरिभाऊ शिंदे एवं भास्कर हरिभाऊ शिंदे – 3 एकड
आग कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर एक खेत से दूसरे खेत तक फैलने लगी। ग्रामीणों और अन्य किसानों की मदद से आगे के 10 एकड़ गन्ने को बचाया गया, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था। कटाई के मुहाने पर खड़ा गन्ना राख में तब्दील हो जाने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया।
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
तपती धूप और ठंडे मौसम में दिन-रात पसीना बहाकर तैयार किया गया गन्ना कुछ ही क्षणों में जलकर नष्ट हो गया। किसानों ने कहा कि जिस फसल को मेहनत से सींचा था, वह उनकी आँखों के सामने खाक हो गई।
चीनी मिल से मदद की उम्मीद
जला हुआ गन्ना हर घंटे और खराब हो रहा है। प्रभावित किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन से तत्काल मदद की माँग की है और आग्रह किया कि जले हुए गन्ने को जल्द से जल्द उठाया जाए, ताकि नुकसान कुछ कम हो सके।
Created On :   27 Nov 2025 7:14 PM IST












