दहशत: परभणी - हिंगोली और नांदेड़ में तड़के भूकंप के चार झटके, 4.6 तीव्रता का पहला झटका, जनहानि नहीं

परभणी - हिंगोली और नांदेड़ में तड़के भूकंप के चार झटके, 4.6 तीव्रता का पहला झटका, जनहानि नहीं
  • लगातार आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई
  • कई लोग घरों से बाहर निकल आए

Parbhani News. परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिलों में गुरुवार तड़के भूकंप के चार हल्के झटके महसूस किए गए। लगातार आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

पहला झटका रात 1:37 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई। इसके बाद रात 2:15 बजे 3.6, 2:17 बजे 3.9 और 3:23 बजे 4.1 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।

पहले भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वसमत तहसील स्थित पांगरा शिंदे गांव के दक्षिण में तथा 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बाद के झटकों का केंद्र भी इसी क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर दिशा में रहा और उनकी गहराई भी 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ भूविज्ञानी श्रीनिवास एस. औधकर के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को आए 4.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Created On :   9 July 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story