पवई: पर्युषण महापर्व के समापन पर जिनेंद्र भगवान की निकली पालकी

पर्युषण महापर्व के समापन पर जिनेंद्र भगवान की निकली पालकी

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पर्युषण महापर्व के समापन पर पवई नगर में 1008 श्री पारसनाथ स्वामी जिनेंद्र भगवान की पालकी निकाली गई। भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी तक लगातार उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन, उत्तम ब्रह्मचर्य व व्रतों का पालन करते हुए जैन समाज पवई के श्रावकों ने दस दिनों तक पूजा अर्चना की। समापन अवसर भाद्र पूर्णिमा दिनांक 29 सितंबर 2023 शुक्रवार को श्रीजी की पालकी, विमान रथ यात्रा निकाली गई। जैन मंदिर पवई से प्रारंभ होकर शासकीय कन्या शाला, मोहंद्रा रोड, करही तिराहा स्थित नन्हीं पवई, तलैया से वापस मिलोनीगंज में 1008 श्री पार्शवनाथ भगवान का महामस्तिका अभिषेक किया गया। परम पूज्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जैन समाज पवई द्वारा संचालित गौशाला श्री विद्यासागर गौ रक्षा एवं संवर्धन समिति पवई जिला पन्ना को पांच लाख रुपए देकर पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।

जिसके लिए गौशाला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र जैन का जैन समाज पवई एवं गणमन नागरिकों के द्वारा सम्मान किया गया। विमान उत्सव में सिंघई विनोद कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, सुभाष जैन, अजित कुमार जैन पत्रकार, विजय कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, संजय कुमार जैन, बल्लू पवन कुमार जैन, आनंद कुमार जैन, संजय कुमार जैन पिंटू, सुनील कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, कोमल चंद्र जैन, विजय कुमार जैन, अजय कुमार जैन अज्जू, अशोक कुमार जैन, परवेश जैन, संदीप कुमार जैन बल्लू, दिलीप कुमार जैन दिप्पू, संदीप कुमार जैन गुड्डा, रमेश चंद्र जैन, अमित कुमार जैन मुनु भैया, सत्येंद्र कुमार जैन बड़े भैया, विवेक जैन, नितिन जैन, श्रेयांश जैन मोंटी, अमन जैन, अभिषेक मोनू जैन, राकेश जैन टिंगू, अनुंजय जैन, सचिन जैन लकी, अभिनंदन जैन राजा, सदन जैन, आकाश जैन, अभिमन्यु जैन सहित महिलाएं, युवा बच्चे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Created On :   30 Sep 2023 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story