Pune City News: फुलचंद पान के जरिए नशे का खेल उजागर, बंटा गोलियों का बड़ा जखीरा जब्त

फुलचंद पान के जरिए नशे का खेल उजागर, बंटा गोलियों का बड़ा जखीरा जब्त
  • एक आरोपी गिरफ्तार; 3.38 लाख रुपये का माल जब्त
  • 3.38 लाख रुपये का माल जब्त

भास्कर न्यूज, पुणे। शिवाजीनगर इलाके में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। फुलचंद पान में नशे के लिए उपयोग की जाने वाली बंटा गोलियों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद शिवाजीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 3 लाख 38 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर पुलिस थाने के पुलिस नाइक सचिन जाधव को दिनदयाल हॉस्पिटल परिसर में एक टेम्पो संदिग्ध अवस्था में खड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पो में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘बंटा’ गोलियों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरा माल जब्त कर मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान विष्णु रामरतन गुप्ता (निवासी पिंपरी-चिंचवड) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इन ‘बंटा’ गोलियों का इस्तेमाल शहर में ‘फुलचंद पान’ के जरिए बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद शहर में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।

Created On :   29 April 2026 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story