- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- बुधवार पेठ में पुलिस की सख्त...
Pune City News: बुधवार पेठ में पुलिस की सख्त कार्रवाई, नाबालिगों के शोषण के मामले में चार स्थान सील

भास्कर न्यूज, पुणे। बुधवार पेठ क्षेत्र में अवैध देह व्यापार और गैरकानूनी रूप से रह रही बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार कुंटणखानों को सील कर दिया है। इस दौरान बेकायदा रूप से रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फरासखाना पुलिस थाने में कुछ दिन पहले पॉक्सो (बालकों के लैंगिक अत्याचार से संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप था कि नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि बुधवार पेठ के न्यू वेलकम, बेगम और दाणे आली स्थित पुराने वाडे में चार कुंटणखाने संचालित किए जा रहे थे।
पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार के आदेश पर इन कुंटणखानों में उपयोग हो रही चार सदनिकाओं को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई का प्रस्ताव फरासखाना पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत भस्मे ने भेजा था। इसी के साथ, वेश्यावस्ती में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश परिमंडल एक के पुलिस उपायुक्त कृषीकेश रावले ने दिए थे। इसके तहत बुधवार पेठ में रह रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार, सह-आयुक्त रंजनकुमार शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त राजेश बनसोडे और उपायुक्त कृषीकेश रावले के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Created On :   27 April 2026 7:07 PM IST












