- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- बिना अनुमति जुलूस निकालने पर...
Pune City News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर राष्ट्रवादी के नवनिर्वाचित नगरसेवक पर मामला

भास्कर न्यूज, पुणे। जनता वसाहत इलाके में बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगरसेवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पर्वती पुलिस थाने में इस संबंध में पुलिस सिपाही काटकर ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 17 जनवरी को महापालिका चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे। जनता वसाहत क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार सूरज लोखंडे चुनाव में विजयी हुए। चुनाव जीतने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे उनके समर्थकों द्वारा जनता वसाहत इलाके में जुलूस निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहर में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लागू किया गया था। इसके बावजूद बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने को पुलिस आदेशों का उल्लंघन माना गया है। इसी आधार पर सूरज लोखंडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   19 Jan 2026 7:01 PM IST












