- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- 13 से 15 दिसंबर को भारत मंडपम में...
Pune City News: 13 से 15 दिसंबर को भारत मंडपम में होगा ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’

- पुणे से 100 से अधिक कार्यकर्ता होंगे सहभागी
- धर्म-संस्कृति के पुनरुत्थान का संदेश
भास्कर न्यूज, पुणे। सनातन संस्था आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 के दौरान नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रही है। तीन दिवसीय यह राष्ट्रीय आयोजन सनातन राष्ट्र की स्थापना के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।
गोवा में मई 2025 में हुए इसी महोत्सव में 23 देशों के 30,000 से अधिक साधक एवं धर्मप्रेमी सहभागी हुए थे। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में आयोजित होने वाले महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में साधक पहुंचेंगे। पुणे से भी लगभग 100 साधक और धर्मप्रेमी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसकी जानकारी आयोजकों ने दी है।
महोत्सव में कई राष्ट्रीय स्तर के गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे, जिनमें श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरिजी महाराज, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, दिल्ली के सांस्कृतिक मंत्री कपिल मिश्रा, सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले, ‘सेव कल्चर सेव भारत’ के संस्थापक उदय माहुरकर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन इसके साथ ही सनातन संस्था के संस्थापक डॉ. जयंत आठवले की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति बिंदा सिंगबाल जी एवं श्रीचित्शक्ति अंजली गाडगिल की भी उपस्थिति रहेगी।
धर्म-संस्कृति के पुनरुत्थान का संदेश
आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव भारतीय सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान, समाज में धार्मिक जागरूकता और राष्ट्रोत्थान की भावना को नई दिशा देगा। संतों एवं विद्वानों के प्रेरणादायी विचारों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होने की अपेक्षा है।
यह जानकारी सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक एवं पुणे के विठ्ठल जाधव द्वारा दी गई है।
Created On :   4 Dec 2025 6:44 PM IST












