Pune City News: दोनों राष्ट्रवादी गुटों के बीच सीटों का विवाद सुलझा

दोनों राष्ट्रवादी गुटों के बीच सीटों का विवाद सुलझा
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ हुई बैठक के बाद निकला समाधान

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे महापालिका चुनाव के मद्देनजर दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुटों के बीच विवादित सीटों का पेंच सुलझ गया है। दोनों गुटों द्वारा गठबंधन की घोषणा होने के बाद भी ज्यादा उम्मीदवारों को एबी फॉर्म बाटे गए थे। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में दोनों गुटों के नेताओं की बैठक हुई। उसके बाद शरद पवार गुट के नेता अंकुश काकड़े ने बताया कि दोनों गुटों के बीच सीटों का विवाद सुलझ गया है। अब दोनों राष्ट्रवादी गुट मिलकर 165 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

बैठक में सहमति से हुआ फैसला

मनपा चुनाव को लेकर दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीटों के बंटवारे पर जो मतभेद थे, वे अजित पवार के साथ हुई बैठक में सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिए गए हैं। बैठक के बाद पवार गुट के शहर अध्यक्ष सुनील टिंगरे ने बताया कि एक ही वार्ड से दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन अब यह तय किया गया है कि जिसकी जीतने की क्षमता अधिक होगी, उसे मौका दिया जाएगा। कुल नौ सीट ऐसी हैं जहां दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। उन उम्मीदवारों के साथ चर्चा कर समाधान निकाला गया है। अजित पवार गुट ने 125 एबी फॉर्म दिए हैं, जबकि शरद पवार गुट ने 35 से अधिक फॉर्म दिए थे। टिंगरे ने स्पष्ट किया कि दोनों राष्ट्रवादी और आरपीआई खरात गुट मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Created On :   3 Jan 2026 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story