रीवा न्यूज: न्यायिक कर्मचारियों के बच्चों ने कला का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यायिक कर्मचारियों के बच्चों ने कला का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं प्राेत्साहन स्वरूप शील्ड प्रदान की गई

डिजिटल डेस्क रीवा. उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभ उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायालय परिवार के कर्मचारियों के बालक-बालिकाओं की रचनात्मक प्रतिभा, सहित्यिक अभिरूचि एवं वं कलात्मक क्षमता को प्राेत्साहित करने के उद्देश्य से नवीन जिला न्यायालय भवन रीवा में जिला स्तरीय चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में न्यायालय परिवार के कर्मचारियों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निबंध लेखन प्रतियोगिता ग्रुप ‘‘ए‘‘ में आस्तिक मिश्रा ने प्रथम तथा युवान पटेल ने द्वितीय स्थ्स्थान प्राप्त किया।ग्रुप ‘‘बी‘‘ में अनुश्री राय ने प्रथम, विधि तिवारी ने द्वितीय तथा अक्षत तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप ‘‘सी‘‘ में स्वाति दुबे ने प्रथम, गरिमा साकेत एवं कीर्ति तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा निलिख साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।चित्रकला प्रतियोगिता- ग्रुप ‘‘ए‘‘ में पार्थवी शुक्ला ने प्रथम, अनुश्री तिवारी ने द्वितीय तथा आरिका द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप ‘‘बी‘‘ में विधि तिवारी ने प्रथम, अर्शलान खान ने द्वितीय तथा आस्था सूर्यवंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप ‘‘सी‘‘ में कीतिर तिवारी ने प्रथम तथा तृप्ती रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में मोहित कुमार जिला न्यायाधीश, डाॅ. अंजली पारे जिला न्यायाधीश, आरती तिवारी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल तथा कमलेश शुक्ला उपस्थित रहें। ।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान ने कहा कि ‘‘उल्लास कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि न्यायालय परिवार के बच्चाें की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा उनमें आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चाें को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आगे बढने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र एवं प्राेत्साहन स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। वहीं विभिन्न वर्गो में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं काे प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की गई।पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान उल्लास समिति की सदस्य शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट, समीर कुमार मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पन्ना नागेश रजिस्ट्रार जिला न्यायालय एवं जिला नाजिर सहित जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय कुमार मिश्रा सहित न्यायिक परिवार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सहयोग रहा।


Created On :   26 Aug 2026 4:58 PM IST

Tags

Next Story