रीवा न्यूज: प्रधानमंत्री सड़क में 10 फीट का लंबा चौड़ा गड्ढा खोल रहा विभाग की पोल

प्रधानमंत्री सड़क में 10 फीट का लंबा चौड़ा गड्ढा खोल रहा विभाग की पोल
बरसात के महीने में आम जनता से लेकर स्कूली बच्चों का होता है आवागमन

डिजिटल डेस्क रीवा.प्रधानमंत्री सड़क के रखरखाव के प्रति विभाग कितना गंभीर है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि रीवा जनपद अंतर्गत ग्राम नरसिंहपुर डिहिया से होकर गुजरने वाली प्रधानमंत्री सड़क बरसात के महीने में पूरी तरह से खस्ता हाल हो गई है. सड़क में 10 फीट लंबे चौड़े गड्ढे हर जगह हो चुके हैं लेकिन उनके सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहे लिहाजा आम जनता से लेकर स्कूली बच्चों तक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि तमाम शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से सड़क सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे अब बरसात के महीने में विभाग की उदासीनता ही लोगों की परेशानी का शबब हुई है.

10 वर्ष पूर्व कराया गया था नवीनीकरण

क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि करीब 3 किलोमीटर के इस मार्ग का नवीनीकरण करीब 10 वर्ष पूर्ण कराया गया था नवीनीकरण के 6 महीने बाद से ही सड़क उखड़ने लगी थी तब भी विभाग की ओर से इसके रखरखाव की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए. धीरे-धीरे यह सड़क उखड़ती चली गई और अब पूरी तरह से खस्ता हाल हो चुकी है. यहां तक की सड़क की पटरी का भी कहीं अता पता नहीं रह गया है या तो उस पर कब्जा कर लिया गया या पूरी तरह से खत्म हो चुकी है इसके चलते छोटे बड़े वाहनों को आमने-सामने से आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

दर्जन भर से अधिक गांव को जोड़ता है मार्ग

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नरसिंहपुर डिहिया से लेकर करीब एक दर्जन से अधिक अन्य गांव के लोग इसी मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों के जरिए आते जाते हैं. मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है. सहिजना पिपरा कस्तरी

खिरामा सुकुलगमा समेत दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होकर होता है जो रीवा गोविंदगढ़ मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं.

आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों का होता है आवागमन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि करीब 2 किलोमीटर के इस मार्ग में आधा दर्जन सरकारी स्कूल संचालित है सबसे बड़ी स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया है जहां की 1000 से अधिक बच्चों का आवागमन अधिकतर इसी मार्ग से होता है इसके अलावा अन्य स्कूल के बच्चे भी किसी किसी तरह इसी मार्ग से आते जाते जिन्हें हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है इनके लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है.


Created On :   26 Aug 2026 5:50 PM IST

Tags

Next Story