- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की...
रीवा न्यूज,: मेडिकल स्टोर्स पर औषधि विभाग की छापामार कार्रवाई, 8 दुकानों की जांच

डिजिटल डेस्क रीवा।जिला रीवा के औषधि निरीक्षक दल ने सिरमौर तहसील स्थित मेडिकल स्टोर्स पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के अनुपालन की जांच के लिए सघन छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दवाइयों के रखरखाव के साथ-साथ खरीदी-बिक्री के अभिलेखों की गहन जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान गौतम मेडिकल स्टोर्स, बघेल मेडिकल स्टोर्स, गुप्ता मेडिकल स्टोर्स, आशीष मेडिकल, मां पीताम्बरा मेडिकल स्टोर, धन्वन्तरि मेडिकल सहित कुल 8 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। जांच की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
औषधि निरीक्षक राधेश्याम वट्टी ने बताया कि जांच के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किए जा रहे हैं तथा संबंधित संचालकों को शीघ्र ही कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
Created On :   31 July 2026 1:48 PM IST











